:
Breaking News

चुनावी रण में सुरों की जंग तेज! बीजेपी बनाम आरजेडी के बीच गूंजे "तेजस्वी बिहार" से लेकर "फिर से एनडीए सरकार" तक के गीत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रचार का रंग भी चढ़ता जा रहा है। इस बार जुलूसों और पोस्टरों से ज्यादा शोर मचा है चुनावी गीतों का। सियासत के मैदान में अब सुरों का संग्राम छिड़ गया है, एक ओर बीजेपी “विकास और जंगलराज” की थीम पर गीतों से माहौल बना रही है, तो दूसरी तरफ आरजेडी “तेजस्वी युग” का नया सपना गुनगुना रही है।

 बीजेपी का सुर: “हां हम बिहारी हैं जी... थोड़े संस्कारी हैं जी”

बीजेपी की ओर से पार्टी के स्टार सिंगर और सांसद मनोज तिवारी ने गाया – “हां, हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी”, जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इससे पहले भाजपा ने चुनाव से छह महीने पूर्व ही “चमके बिहार, गमके बिहार, अमृतकाल में दमके बिहार” गीत जारी कर माहौल बनाया था।अब भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ भी मैदान में उतर चुके हैं, उनका गीत “रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार, देखो नई पीढ़ी का नया बिहार... फिर से एनडीए सरकार” हर रैली में गूंज रहा है। इस गीत में रोजगार, बिजली, जीविका दीदी और भ्रष्टाचार-मुक्त बिहार की बातें हैं, साथ ही “जंगलराज” के दिनों की याद भी दिलाई गई है।
एक और बीजेपी गीत में तंज है — “पुल ना ही ना ही थी बत्ती, लालू जी फिर से न देंगे गद्दी... तेजस्वी कर देंगे तोहरी छुट्टी!”

आरजेडी का राग: “हम बिहार हैं बिहार भइया... तेजस्वी बिहार”

दूसरी ओर आरजेडी का सुर पूरी तरह तेजस्वी यादव के नाम पर ट्यून हुआ है। पार्टी ने नया चुनावी गीत रिलीज किया है “हम बिहार हैं बिहार भइया, तेजस्वी बिहार”, जो युवाओं में ट्रेंड कर रहा है।राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने खुद शेयर किया गीत  “न्याय का रखवाला... तेजस्वी सच की ज्वाला”, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लिखा – “मम्मी-पापा, भइया-भाभी बोल रहे हैं — तेजस्वी ही बेस्ट है।आरजेडी समर्थकों के यूट्यूब चैनलों पर भी एक से बढ़कर एक गीत वायरल हो रहे हैं “सीएम बना दी छठी मइया”, “महिला के पसंद सीएम तेजस्वी” और “आरजेडी सरकार आवता” जैसे सुरों से इंटरनेट गुलजार है।

 सियासी तराने बने वोटरों के कानों का साज

एक तरफ भाजपा “विकास, रोजगार और स्थिरता” का राग अलाप रही है, वहीं आरजेडी “युवा जोश, न्याय और बदलाव” की धुन बजा रही है।अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मतदाता किसके गीत पर थिरकते हैं ,फिर से एनडीए सरकार’ या ‘तेजस्वी ही बेस्ट है’!

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *