:
Breaking News

बिहार की हवा बनी ज़हर! पटना समेत कई शहरों में सांस लेना हुआ मुश्किल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

पटना। बिहार की हवा इन दिनों ज़हर घोल रही है। राज्यभर में वायु गुणवत्ता (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। बुधवार सुबह जारी आंकड़े बताते हैं कि राजधानी पटना का AQI 129 दर्ज किया गया — जो “खराब” श्रेणी में आता है। यानी अब खुली हवा में सांस लेना भी खतरे से खाली नहीं।

राज्य के कई शहरों में बिगड़ा हाल

पटना ही नहीं, बल्कि मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, हाजीपुर, नरकटियागंज और बिहार शरीफ जैसे शहरों में भी प्रदूषण का कहर टूटा हुआ है।

बेगूसराय में AQI 156

नरकटियागंज में AQI 156

हाजीपुर (औद्योगिक क्षेत्र) में 154

मुजफ्फरपुर में 145

बिहार शरीफ में 144

गया में 106
ये सभी आंकड़े बताते हैं कि बिहार की हवा अब सांस लेने लायक नहीं बची है।


क्यों बढ़ रहा है प्रदूषण

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन दिनों खेतों में पराली जलाने, सड़कों पर बढ़ते वाहनों के धुएं, और निर्माण स्थलों पर धूल उड़ने से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा में घुला ज़हर अब आम लोगों के फेफड़ों तक पहुंचने लगा है।

डॉक्टरों ने दी चेतावनी

डॉक्टरों का कहना है कि यह हवा सबसे ज़्यादा खतरनाक दिल और सांस के मरीजों के लिए है। लगातार खराब AQI से खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस फूलने की शिकायतें बढ़ रही हैं।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि
सुबह की सैर से फिलहाल बचें,
ज़रूरत पड़ने पर ही घर से निकलें,
और बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल ज़रूर करें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *