:
Breaking News

तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल, बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत, राजनीतिक बयान चर्चा में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पटना/आलम की खबर:बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव सुर्खियों में आ गए हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही हलकों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव मोबाइल फोन के जरिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बातचीत करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान वे कहते हैं, “बाबा, मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा।” इस पर कथित तौर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जवाब देते हैं कि “हां, बिल्कुल पक्का, हम और आप बैठेंगे जब आप यहां आएंगे।” इसके बाद तेज प्रताप यादव भी “जी, साथ बैठेंगे” कहते नजर आते हैं।

यह वीडियो कब का है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य बातचीत बता रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तेज प्रताप यादव अब बागेश्वर धाम की शरण में हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक वायरल कंटेंट मानकर चलने की बात कही है। हालांकि सच्चाई क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अपने बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ अपनी मुलाकात का वीडियो भी साझा किया था, जो काफी वायरल हुआ था।

उस वीडियो में दोनों नेताओं को गर्मजोशी से हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा गया था। 21 अप्रैल को साझा किए गए उस वीडियो के साथ तेज प्रताप यादव ने लिखा था कि यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, जिसमें जनहित और भविष्य की राजनीति पर चर्चा हुई।

अब इस नए वायरल वीडियो ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी किसी भी पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से माहौल बनाते हैं, लेकिन उनकी सत्यता की पुष्टि जरूरी होती है। फिलहाल यह वीडियो चर्चा और अटकलों का केंद्र बना हुआ है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *