:
Breaking News

रोसड़ा फिर करेगा सवाल! वादों का मैदान बना कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम क्या इस बार अमित शाह देंगे ‘ज़िला’ का तोहफ़ा?

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम

रोसड़ा।आज पूरा रोसड़ा चमक रहा है, कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम सजा है, झंडे-होर्डिंग्स टंगे हैं, मंच तैयार है और इंतज़ार है देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का। लेकिन भीड़ के बीच एक सवाल हर चेहरे पर है —
क्या इस बार भी वादा होगा या वाकई कुछ मिलेगा?बीस साल से ज़्यादा वक्त हो गया, एनडीए की सरकार केंद्र और बिहार दोनों में रही। इस मैदान ने राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, सुशील मोदी जैसे बड़े नेताओं के भाषण सुने। हर बार वही वादा गूंजा “रोसड़ा को जिला बनाया जाएगा।मगर आज तक यह वादा सिर्फ़ भीड़ की तालियों में गुम हो गया। नेता बदलते गए, मंच सजते रहे, लेकिन रोसड़ा “जिला” का दर्जा नहीं पा सका।

आज फिर वही मंच, वही वादा, पर उम्मीद नई

गृह मंत्री अमित शाह आज रोसड़ा की धरती पर उतरेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी के अनुसार, शाह दोपहर करीब एक बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।
स्टेडियम में मंच तैयार है, पंडाल खचाखच भरा हुआ है, और हेलीपैड से लेकर रूट तक पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
सीआरपीएफ की बटालियन पहले से तैनात है, आसमान से ड्रोन निगरानी, ज़मीन पर स्पेशल फोर्स — हर इंच पर चौकसी।पर इन तमाम तैयारियों के बीच लोगों की निगाहें किसी सुरक्षा घेराबंदी पर नहीं, बल्कि शब्दों के वादे पर टिकी हैं।

“हम जिला चाहते हैं, झूठा भरोसा नहीं”

स्थानीय लोगों का कहना है,हर चुनाव में नेता आते हैं, वादा करते हैं, चलें जाते हैं। मगर रोसड़ा की किस्मत वहीं की वहीं रह जाती है। अबकी बार अगर गृहमंत्री आए हैं, तो जिले की घोषणा करनी चाहिए, सिर्फ़ मंचीय भाषण नहीं।जनता का मूड साफ है। रोसड़ा अब वादों से नहीं, फैसले से खुश होगा।
इस शहर ने दशकों से प्रशासनिक उपेक्षा झेली है। व्यापारिक और भौगोलिक दृष्टि से यह इलाके का केंद्र है, मगर सुविधाएं आज भी अनुमंडल स्तर की हैं।

30 अक्टूबर को मुंगेर — दूसरा पड़ाव

रोसड़ा के बाद अमित शाह 30 अक्टूबर को मुंगेर के असरगंज मैदान में सभा करेंगे, जहां वे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए प्रचार करेंगे।वहां भी सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम हैं, लेकिन लोगों की निगाहें अब भी रोसड़ा पर हैं।
क्या बिहार के गृह मंत्री बनने के बाद कोई नेता आखिरकार रोसड़ा को वह दर्जा देगा जिसका वादा मंचों से बार-बार किया गया? बताते चलें कि,कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम आज फिर गवाह बनेगा एक और बड़ी सभा का।हवा में फिर वही नारे गूंजेंगे,तालियाँ बजेंगी, कैमरे चमकेंगे पर सवाल वही रहेगा 
क्या इस बार सच में बनेगा  रोसड़ा ज़िला?

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *