:
Breaking News

हायाघाट में गरजे राजनाथ कहा, हमने धर्म नहीं कर्म देखकर मारा, बिहार को बदनाम किया राजद ने

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हायाघाट (दरभंगा)।बिहार के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जब निर्दोष लोगों को धर्म देखकर मारा गया था, तब पूरा देश आक्रोशित था, लेकिन हमने संयम से काम लिया।राजनाथ सिंह ने कहा,हम जाति या धर्म की राजनीति करने वाले लोग नहीं हैं। जब हमने स्ट्राइक की, तब पहले चर्चा की, ताकि पाकिस्तान का कोई निर्दोष नागरिक हानि न झेले। हमने किसी को धर्म देखकर नहीं मारा, बल्कि कर्म देखकर सबक सिखाया।सभा में भीड़ के जोश के बीच उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार को पूरे देश में बदनाम किया गया।उन्होंने कहा, जिस व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पद संभाला, उसे जेल की हवा खानी पड़ी। क्या इससे बिहारवासियों का सिर झुकता नहीं? आज पूरा परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा है,राजनाथ सिंह ने भावुक लहजे में कहा, मनुष्य जीवन में कई चीजों से समझौता कर सकता है, लेकिन मान-सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता। यही हमारी असली ताकत है और यही भाजपा का संस्कार है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *