:
Breaking News

रोसड़ा की धरती पर गरजे अमित शाह" कहा, ‘लालू-राबड़ी ने किया महा-घोटाला, अब NDA के पांच पांडव देंगे बिहार को नई दिशा!’

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम

रोसड़ा (समस्तीपुर)।बिहार चुनाव का राजनीतिक तापमान अब उबलने लगा है । और इस तपिश को और बढ़ाने पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह, जिन्होंने बुधवार को रोसड़ा अनुमंडल के कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।मंच से अमित शाह ने जो बोला, उसमें हमला भी था, व्यंग्य भी और ‘जंगलराज’ का डर भी।

 ‘लालू-राबड़ी का पूरा शासन घोटालों की डायरी रहा’

अमित शाह ने कहा,लालू और राबड़ी देवी ने बिहार को सिर्फ घोटाले दिए।
चारा घोटाला, नौकरी के बदले ज़मीन घोटाला, होटल घोटाला, एक्सपोर्ट घोटाला,और बेहिसाब संपत्ति का घोटाला।बताइए, क्या ये ‘महाठगबंधन’ बिहार का भला करेगा?उनका भाषण तीखा था, तंज़ से भरा हुआ। उन्होंने भीड़ से सवाल किया क्या बिहार फिर उसी जंगलराज की ओर लौटना चाहता है, जहाँ भय था, भ्रष्टाचार था और कोई जवाबदेही नहीं थी?‘NDA के पांच पांडव’ मोदी, नीतीश, चिराग, मांझी और कुशवाहा शाह ने एनडीए की एकता को महाभारत से जोड़ा।
कहा,हमारे पास पाँच पांडव हैं। मोदी जी का साथ, नीतीश जी का नेतृत्व, चिराग पासवान का जोश, जीतन राम मांझी की तपस्या और उपेंद्र कुशवाहा का अनुभव।ये पाँचों मिलकर बिहार को विकास की नई दिशा देंगे।”मंच से ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगातार गूंजते रहे।
भीड़ ने तालियाँ जरूर बजाईं, पर बहुतों के चेहरे पर यह सवाल भी था 
“घोटालों की बात तो सुनी, मगर रोसड़ा को क्या मिला?”

 भीड़ थी, जोश था, पर जनता को जवाब चाहिए

रोसड़ा के लोग इंतज़ार में थे कि शायद गृह मंत्री कुछ नया एलान करेंगे।जिला का दर्जा, या कोई नया कॉलेज, या रोज़गार से जुड़ा प्रोजेक्ट।लेकिन भाषण के अंत तक सब कुछ राजनीति और विरोधियों पर हमले में ही सिमट गया।
भीड़ लौट गई, पर चर्चाएं बाकी रहीं 
किसी ने कहा, “भाषण तो जोशीला था, पर मुद्दे पुराने।”
दूसरे ने तंज़ कसा, “हर बार बस महाभारत सुनाते हैं, विकास की गीता कौन पढ़ेगा?”

 संपादकीय कटाक्ष:

बिहार के चुनावी मंच अब मुद्दों से नहीं, नारों और उपमाओं से गूंज रहे हैं।घोटाले का जवाब घोटाले से, और विकास का वादा भाषण से दिया जा रहा है।रोसड़ा की जनता बार-बार यही पूछ रही है।साहब, भाषण से तालियाँ मिलती हैं, पर भविष्य नहीं बनता।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *