:
Breaking News

बिहार में सियासी संग्राम चरम पर, आज दिग्गजों की ताकत का इम्तिहान,मोदी, राहुल, नीतीश, शाह और तेजस्वी मैदान में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने पूरे सबाब पर है। पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आज राज्य की सियासी फिज़ा पूरी तरह चुनावी रैलियों से गरमाने वाली है। सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक, सभी दलों के बड़े नेता मैदान में उतर चुके हैं और मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं।आज का दिन चुनावी दृष्टि से बेहद अहम है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता एक साथ बिहार की जनता से रूबरू होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की दो बड़ी जनसभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और छपरा में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में बड़ी भीड़ की संभावना जताई जा रही है।

अमित शाह की चार रैलियां, नीतीश की पांच सभाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखीसराय, मुंगेर, नालंदा और पटना में जनसभाएं करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज पांच रैलियां प्रस्तावित हैं — बेगूसराय के मटिहानी, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा समेत कई इलाकों में वे जनता से सीधा संवाद करेंगे।

तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का संयुक्त मोर्चा

महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी आज मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में कुल दस जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों नेता रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर एनडीए को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

राहुल गांधी का बिहार दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि राहुल का यह दौरा महागठबंधन के पक्ष में हवा बना सकेगा।

अन्य नेताओं के भी दौरे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बेगूसराय और नालंदा में जनसभाएं होंगी, जबकि चिराग पासवान गया के शेरघाटी और फतेहपुर में चुनावी सभा करेंगे। भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी अररिया के सिकटी में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

कांग्रेस में बगावत थमी, प्रेस कॉन्फ्रेंस टली
इस बीच, टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में उठे बगावती स्वर पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। नाराज नेताओं की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे ने बुधवार देर रात असंतुष्ट नेताओं से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की। बताते चले की,
बिहार की राजनीति में आज का दिन सियासी ऊर्जा से भरा रहेगा,मंच सज चुके हैं, माइक्रोफोन गरम हैं, और जनता इंतज़ार में है कि कौन नेता उनके दिल की बात करेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *