:
Breaking News

नीतीश ही नैरेटिव हैं:JDU ने छेड़ा चुनावी शंखनाद, 10 सूत्रीय ‘सुशासन मॉडल’ से फिर साधा बिहार का दिल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg



पटना। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, जनता दल (यूनाइटेड) ने अपना दांव अब और तेज़ कर दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही अपने पूरे प्रचार अभियान का चेहरा बनाते हुए नया नारा दिया है — “नीतीश ही NARRATIVE हैं,इस बार JDU ने अपने प्रचार अभियान को 10 सूत्रीय “विकास संकल्प” पर केंद्रित किया है, जो न सिर्फ नीतीश सरकार के 20 सालों की उपलब्धियों को दोहराता है, बल्कि आने वाले बिहार की तस्वीर भी पेश करता है।

 नीतीश मॉडल 2.0 — जनता के लिए 10 संकल्प

 शिक्षा से प्रगति तक – सरकारी स्कूलों के ढांचे से लेकर शिक्षकों की नियुक्ति तक, शिक्षा सुधारों पर जोर।
 लड़कियों की उड़ान – साइकिल योजना और छात्रवृत्ति से महिला शिक्षा में क्रांति लाने का दावा।
 महिला सशक्तिकरण – पंचायत में 50% आरक्षण और महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाई।हर घर बिजली,ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली और 100% कनेक्शन पर Slim। गांव-गांव सड़क हर पंचायत तक पक्की सड़क, विकास की रफ्तार गांवों तक। सामाजिक सुरक्षा विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों के लिए योजनाओं का विस्तार।युवा और रोजगार  कौशल विकास व स्टार्टअप योजनाओं के जरिए रोजगार सृजन।
 उद्योग और निवेश  बिहार में निवेश माहौल सुधारने और नए उद्यम को प्रोत्साहन,आत्मनिर्भर बिहार  कृषि, लघु उद्योग और स्थानीय उत्पादन को बल। सुशासन मंडल – कानून-व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार पर लगाम का वादा।

JDU का दावा है कि ये 10 “पावर पॉइंट्स” बिहार की जनता को सीधा संदेश देते हैं — नीतीश कुमार ही विकास की गारंटी हैं।

 विपक्ष के रोजगार नैरेटिव के जवाब में नई चाल

महागठबंधन जहां रोजगार और बदलाव की बात कर रहा है, वहीं JDU ने अपने "सुशासन + विकास" फॉर्मूले से जवाबी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का कहना है कि नीतीश कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है — काम बोलता है, वादे नहीं।

 जनता के भरोसे की अग्निपरीक्षा

अब देखना यह है कि क्या नीतीश कुमार का यह नया “10 सूत्रीय एजेंडा” जनता का दिल एक बार फिर जीत पाएगा, या इस बार बदलाव की हवा कुछ और करवट लेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *