:
Breaking News

"नीतीश ही चेहरा, मोदी ही भरोसा" अमित शाह ने किया साफ ऐलान, कहा- एनडीए में न कोई भ्रम, न विवाद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कई अहम बातें कही हैं। उन्होंने यह साफ कर दिया कि एनडीए पूरी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। शाह ने कहा कि गठबंधन के भीतर किसी भी तरह का मतभेद या कंफ्यूजन नहीं है।हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं,अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा 
एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। हमारे गठबंधन में किसी तरह की दुविधा या असमंजस की कोई गुंजाइश नहीं है।”उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व को जनता का भरोसा हासिल है और एनडीए का पूरा ध्यान विकास और स्थिर सरकार देने पर केंद्रित है।

 “बिहार में कोई कुर्सी खाली नहीं”

अमित शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को सत्ता के सपने देखने की आदत है, लेकिन बिहार में न तो कुर्सी खाली है और न ही जनता असमंजस में। उन्होंने कहा,यहां नीतीश कुमार बैठे हैं और दिल्ली में मोदी जी। जनता ने दोनों पर भरोसा जताया है।”

 “डिप्टी सीएम पर फैसला परिणाम के बाद”

डिप्टी सीएम के सवाल पर शाह ने कहा कि इस पर फैसला चुनाव नतीजों के बाद सभी सहयोगी दलों की सहमति से किया जाएगा।
हमारे यहां ऐसी राजनीति नहीं होती कि किसी को मनाने के लिए बीच चुनाव में घोषणा करनी पड़े। एनडीए में हर निर्णय एकजुटता और विचार-विमर्श से लिया जाता है।”



 “नीतीश कुमार पूरी तरह सक्रिय और स्वस्थ”

मुख्यमंत्री की सेहत पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर शाह ने साफ कहा कि नीतीश कुमार न केवल स्वस्थ हैं, बल्कि लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं।वो रोज चार-चार जनसभाएं कर रहे हैं, जनता से मिल रहे हैं, मंचों पर जा रहे हैं। ऐसे में उनकी सेहत पर सवाल उठाना बेवजह है।”

 “एनडीए एकजुट, विकास ही लक्ष्य”

गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव में उतर रहे हैं।हमारा मकसद सत्ता नहीं, सेवा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने स्थिरता और विकास दोनों देखा है, और जनता अब इस रफ्तार को रुकने नहीं देगी।बिहार की सियासत में अमित शाह के इस बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए की रणनीति तय है,नीतीश का अनुभव, मोदी का नेतृत्व और बिहार का विकास — यही एनडीए का फार्मूला है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *