:
Breaking News

बिहार में ‘मोथा’ तूफान का असर! 17 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, ठंड की दस्तक शुरू

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। अक्टूबर के आख़िरी हफ़्ते में अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया है और इसके साथ ही तापमान में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के 17 जिलों में भारी वर्षा, तेज़ हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में बहुत ज़्यादा बारिश की संभावना है। वहीं सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सहरसा, शिवहर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और बक्सर जिलों में भी कई जगह भारी वर्षा के आसार हैं।उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां ज़्यादा सक्रिय रहेंगी, जबकि दक्षिण बिहार  पटना, गया, नालंदा और जहानाबाद  में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
 ‘मोथा’ तूफान का असर अब बिहार तक
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तट से उठा चक्रवाती तूफान ‘मोथा’ अब बिहार तक अपना असर दिखा रहा है। यह तूफान तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए बिहार में नमी और हवाओं की गतिविधि बढ़ा रहा है। अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

1 नवंबर तक बरसेगा आसमान, फिर बढ़ेगी ठंड

IMD के मुताबिक, शुक्रवार (1 नवंबर) को राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश और तेज़ होगी। इसके बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी और 2 नवंबर से मौसम सामान्य होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश थमने के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर महसूस होने लगेगा।

 गया के डोभी में सबसे ज़्यादा बारिश

बुधवार को गया जिले के डोभी क्षेत्र में सबसे अधिक 72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।अन्य जिलों में सिवान में 20.02 मिमी, औरंगाबाद में 10.2 मिमी, भभुआ में 7.6 मिमी, पूर्वी चंपारण में 4.2 मिमी, बक्सर में 3.5 मिमी और सीतामढ़ी में 2.5 मिमी वर्षा हुई।राजधानी पटना, नालंदा, बांका और जमुई में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
राज्य के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई —
भागलपुर में 30.5°C, पटना में 28.9°C, और गया में 27.2°C तक पारा गिर गया।अब बिहार में बारिश के साथ ठंड की दस्तक हो चुकी है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *