:
Breaking News

तेजस्वी यादव का नीतीश पर तीखा प्रहार: “बीजेपी ने बना दिया है डमी सीएम, बिहार की सरकार चल रही है रिमोट से”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा “अब मुझे नीतीश कुमार पर तरस आता है। बीजेपी ने उन्हें पूरी तरह डमी बना दिया है। वे अब खुद नहीं, रिमोट से चलते हैं।तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब मीडिया ने उनसे नीतीश कुमार के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने गलती से कहा था कि बिहार में 47 जिले हैं — जबकि हकीकत में राज्य में 38 जिले हैं।तेजस्वी ने कहा, “मैंने वह वीडियो देखा। सच कहूं तो अब दया आती है। जो कभी बिहार में सुशासन की बात करते थे, वे आज खुद पर नियंत्रण खो चुके हैं। बीजेपी उन्हें केवल सत्ता में बने रहने के लिए इस्तेमाल कर रही है।”

 “नीतीश अब बीजेपी की रिमोट कंट्रोल सरकार के मुखिया हैं”

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो व्यक्ति कभी विकास, नैतिकता और सिद्धांत की राजनीति करते थे, आज वही व्यक्ति बीजेपी की रिमोट से चलने वाली सरकार का चेहरा बन गए हैं।
उन्होंने कहा, “जनता सब देख रही है। आने वाले चुनाव में नीतीश और बीजेपी दोनों को इसका जवाब मिलेगा।”

 “बीजेपी बिहार की राजनीति को अपने हिसाब से मोड़ रही है”

आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बिहार की राजनीति को पूरी तरह अपने राजनीतिक हितों के मुताबिक मोड़ दिया है।
तेजस्वी बोले,आज नीतीश जी उन मुद्दों पर चुप हैं, जिन पर कभी वे सबसे ज़्यादा आवाज़ उठाते थे — चाहे वह विशेष राज्य का दर्जा हो या किसानों का सवाल। अब वे बीजेपी के दबाव में बोल भी नहीं पा रहे हैं। ये वही नीतीश हैं, जिन्होंने कभी खुद को सिद्धांतवादी बताया था, पर अब सत्ता के लिए बीजेपी के आगे झुक चुके हैं।”

 “बीजेपी-जेडीयू की राजनीति अब केवल कुर्सी बचाने तक सीमित”

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन बिहार को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा है। बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन — यही असली मुद्दे हैं। लेकिन बीजेपी और जेडीयू की राजनीति अब सिर्फ कुर्सी बचाने तक सिमट गई है।तेजस्वी यादव के इस बयान ने बिहार की सियासत में नया भूचाल ला दिया है।
बीजेपी और जेडीयू खेमे ने पलटवार की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि महागठबंधन इसे जनता के बीच “सच्चाई की आवाज़” के रूप में पेश कर रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *