:
Breaking News

तेजस्वी का तंज: “चुनाव आयोग सोया है, सरकार खुलेआम रिश्वत बाँट रही

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना, 30 अक्टूबर — आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव के बीच में 10-10 हजार रुपये महिलाओं के खातों में डालकर वोट खरीदने की साजिश कर रही है, और चुनाव आयोग “मूकदर्शक” बनकर तमाशा देख रहा है।तेजस्वी ने सवाल उठाया — “कौन-सी ऐसी इमरजेंसी आ गई कि बीस सालों में जो नहीं किया, वो अब अचानक किया जा रहा है? ये जनता के हक़ का पैसा है या चुनावी रिश्वत? अल्लाह सब देख रहा है… जो जनता को धोखे में रखकर सत्ता हासिल करेगा, उसे उसकी करनी का फल जरूर मिलेगा।”उन्होंने आगे कहा, “ये पैसे सरकार उधार के तौर पर दे रही है — चुनाव के बाद सूद समेत वसूल करेगी। ये जनता का भला नहीं, बल्कि चुनावी सौदा है।”गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी बोले, “शाह साहब कहते हैं कि बिहार में जमीन नहीं, इसलिए कारखाने नहीं लग सकते। तो क्या बिहार सिर्फ वोट देने के लिए है? ये लोग बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं। लेकिन याद रखिए, बिहार को चलाएगा बिहार का लाल, कोई बाहरी नहीं।”ओवैसी के बयान पर तेजस्वी ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी, हमको किसी की बात से मतलब नहीं। हमारा मकसद है बिहार को आगे बढ़ाना। अल्लाह ने मौका दिया है, बिहार को बनाने का मौका है, न कि फिर से पीछे धकेलने का।अख़्तियार की राजनीति के बीच तेजस्वी का यह बयान न सिर्फ सियासत पर चोट करता है, बल्कि अल्लाह की नज़र में जवाबदेही की याद भी दिलाता है — “इंसाफ देर से होता है, मगर होता जरूर है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *