:
Breaking News

चुनावी चौकसी सख्त:आयोग ने सीमाओं पर निगरानी और खुफिया कार्रवाई तेज करने के दिए आदेश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025:
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और साफ निर्देश दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और प्रलोभन-मुक्त हों, इसके लिए सीमाओं पर सख्त चौकसी और खुफिया कार्रवाई तेज की जाए।
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों, डीजीपी, गृह मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

 सीमाओं पर सख्त पहरा

आयोग ने निर्देश दिया कि मतदान से पहले संवेदनशील जिलों पर कड़ी नजर रखी जाए और अंतरराज्यीय सीमाओं को सील किया जाए। अधिकारियों को नकदी, शराब, हथियार, नशीले पदार्थ और मुफ्त वस्तुओं की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के लिए गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश दिया गया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि “चुनाव प्रक्रिया की शुचिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा।”उन्होंने सभी एजेंसियों से मिलजुलकर काम करने और मतदाताओं को निर्भीक माहौल देने का आह्वान किया।

 खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों को एक्शन मोड में आने का आदेश

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, आयकर विभाग, सीजीएसटी और राजस्व खुफिया निदेशालय को चुनाव से पहले छापेमारी तेज करने और जब्ती अभियान बढ़ाने का निर्देश दिया गया।साथ ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राज्य पुलिस को बिहार से लगी सीमाओं पर निगरानी और जांच चौकियों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए।

 स्पष्ट संदेश — कोई लापरवाही नहीं

आयोग ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मतदान के दिन मतदाताओं की सुरक्षा, सुगमता और निष्पक्ष वातावरण आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *