:
Breaking News

मोकामा में खून से रंगी सियासत! जन सुराज समर्थक मारा गया, पप्पू यादव बोले“बिहार में जब माफिया नेता बनेंगे, तब गोलियां ही चलेंगी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना/मोकामा:बिहार की सियासत एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल गई है। गुरुवार (30 अक्टूबर 2025) को मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पुलिस भले ही इसे “संदेहास्पद स्थिति में मौत” बता रही हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है कि इलाके में दो गुटों की भिड़ंत के बाद माहौल गर्मा गया। बताया जा रहा है कि ये झड़प तब हुई जब अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी का काफिला आमने-सामने आ गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, देखते ही देखते नारेबाज़ी और धक्का-मुक्की ने हिंसा का रूप ले लिया — और आखिरकार दुलारचंद यादव की मौत हो गई।

 पप्पू यादव का सियासी वार: “बिहार है, हत्या तो होगी ही!”

इस घटना पर सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा बिहार है, हत्या तो होगी ही! जब आप माफिया और बाहुबलियों को टिकट देंगे तो क्या उम्मीद करेंगे? गोली नहीं चलेगी?उन्होंने कहा कि आज हर पार्टी ने अपराधियों को शह दी हुई है कहीं पप्पू पांडेय, कहीं धूमल सिंह, कहीं किसी का बेटा तो कहीं किसी का भगिना! बबूल बोएंगे तो आम थोड़ी न मिलेगा? गोली ही चलेगी।”

 ‘हमेशा यादव, महतो और बिंद ही मरते हैं’

पप्पू यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने गुस्से में कहा कभी टिकारी में हमला, कभी महतो पर वार आखिर मरता कौन है? यादव, महतो और बिंद! क्या यही बिहार का भाग्य रह गया है?”उन्होंने दो टूक कहा कि दो बाहुबलियों की लड़ाई में हमेशा आम आदमी कुर्बान हो जाता है.ये अब नहीं चलेगा। जनता को तय करना होगा कि गोलियों की राजनीति कब खत्म होगी।चुनावी माहौल के बीच मोकामा की ये घटना एक बार फिर बिहार की सियासत के पुराने जख्म कुरेद गई है — जहाँ सत्ता की लड़ाई में गोलियों की आवाज़, आम लोगों की चीखों को दबा देती है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *