:
Breaking News

सीवान में सनसनी: एएसआई अनिरुद्ध की बेरहम हत्या, पिता की चीख “भगवान ने मेरे बेटे का गला काट दिया”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सीवान | 30 अक्टूबर 2025बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच सीवान ज़िले से आई एक ख़बर ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसा नवका टोला में गुरुवार की सुबह एक खेत से पुलिस अधिकारी की लाश बरामद हुई — गला रेता हुआ, शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान।शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा था कि ये शव एएसआई अनिरुद्ध पासवान का होगा — वो पुलिसकर्मी जो कभी अपराधियों के ख़िलाफ़ मोर्चा संभाले खड़ा रहता था, आज खुद किसी की बेरहमी का शिकार बन गया।

"मेरे बेटे का किसी से झगड़ा नहीं था" पिता की फूट-फूटकर रुलाई

मधुबनी ज़िले के जटही कुनवार गांव में मातम पसरा है। बूढ़े पिता अनंत पासवान के शब्द किसी को भी रुला दें ,लगता है पिछले जन्म में हमने किसी का गला काटा होगा, तभी भगवान ने मेरे बेटे का गला काट दिया,रोते हुए उन्होंने बताया कि अनिरुद्ध कुछ दिन पहले ही छठ पूजा में घर आया था, फिर ड्यूटी के लिए सीवान लौट गया। “कभी सोचा भी नहीं था कि वो आख़िरी बार देखेंगे,” पिता ने कहा।

एक ईमानदार पुलिसवाला, एक शानदार फुटबॉलर

गांव वाले और साथी बताते हैं, अनिरुद्ध सिर्फ़ पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि एक बेहतरीन राज्यस्तरीय फुटबॉलर भी था। मैदान से लेकर थाना तक, उसकी पहचान अनुशासन और सादगी से थी।
2007 में पुलिस सेवा ज्वाइन करने वाले अनिरुद्ध सिवान के दरौंदा थाने में एएसआई थे। किसी से बैर नहीं, कोई दुश्मनी नहीं — फिर भी मौत ने इस क़दर बेरहमी से क्यों घेरा?

हत्या या साज़िश? चुनावी मौसम में उठे सवाल

स्थानीय लोग अब सवाल पूछ रहे हैं जब पूरा राज्य चुनावी उबाल में है, तब एक ईमानदार पुलिस अफ़सर की हत्या क्या महज़ इत्तफ़ाक है?”
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन गांव में अब भी डर और ग़ुस्से की मिली-जुली हवा बह रही है। लोग कहते हैं, “जो हमेशा कानून की रक्षा करता था, आज उसके लिए इंसाफ़ मांगना पड़ रहा है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *