:
Breaking News

बिहार चुनावी रण में मौसम बना रोड़ा: नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर ग्राउंडेड, अब सड़क से करेंगे प्रचार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना | राजनीतिक ब्यूरो रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गर्मी के बीच अब मौसम ने भी राजनीति में अपनी ठंडी एंट्री कर दी है।मोथा तूफान’ के असर से बिहार में लगातार बारिश और तेज़ हवाओं ने सियासी उड़ानों की रफ्तार रोक दी है।कई बड़े नेताओं के हेलीकॉप्टर जमीन पर ही अटके रह गए — जिनमें खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा, लेकिन प्रचार नहीं रुका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलों में छह चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।लेकिन खराब मौसम और दृश्यता कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
इसके बावजूद नीतीश कुमार ने प्रचार थमने नहीं दिया —
उन्होंने तुरंत फैसला लिया कि “आसमान नहीं, अब ज़मीन से जनता तक पहुंचेंगे।अब वे सड़क मार्ग से ही प्रचार यात्रा पर निकल पड़े हैं।उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद हैं।दोनों नेता एनडीए उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं और रास्ते में कई जगह रोड शो भी करने की योजना है।

 “चुनाव प्रचार रुकना नहीं चाहिए”  संजय झा

संजय झा ने बताया,मौसम खराब है, लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि चुनाव प्रचार बाधित नहीं होना चाहिए।जनता से जुड़ना हमारी प्राथमिकता है, चाहे रास्ता हवा का हो या ज़मीन का।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री लगातार कई सभाओं को संबोधित कर रहे हैं,
और यह जवाब है उन लोगों के लिए जो उनकी सक्रियता पर सवाल उठाते हैं।

 आज रात अररिया में विश्राम, कल फिर रफ्तार

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रात अररिया जिले के संग्राम स्थित संजय झा के निवास पर विश्राम करेंगे।
कल वे वहीं से अगली चुनावी सभाओं के लिए रवाना होंगे।बिहार में जहां एक ओर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है, वहीं मौसम की ठंडक और बारिश ने नेताओं की रणनीति बदल दी है।अब सड़कों पर जनता से सीधा संपर्क ही प्रचार का नया हथियार बनता दिख रहा है।नतीजा साफ है, आसमान भले रूठ गया हो, लेकिन नीतीश कुमार का चुनावी जोश अब भी आसमान छू रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *