:
Breaking News

मीसा भारती का तीखा हमला: “बिहार में बुलडोजर नहीं, रोजगार और शिक्षा की जरूरत है”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार में चुनावी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और नेताओं के बयान अब और तीखे हो गए हैं। शनिवार (1 नवंबर) को हाजीपुर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनडीए गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ की बिहार में हुई जनसभा पर प्रतिक्रिया देते हुए मीसा भारती ने कहा, योगी जी का बिहार में कोई काम नहीं है, उन्हें उत्तर प्रदेश जाकर वहीं बुलडोजर चलाना चाहिए। बिहार में बुलडोजर चलाने वाली राजनीति की कोई जरूरत नहीं है, यहां के लोग शांति और भाईचारे में विश्वास रखते हैं।”
मीसा भारती ने एनडीए पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा, “बीस साल तक आपने शिक्षा और रोजगार की अनदेखी की, अब चुनाव आते ही केजी से पीजी तक फ्री एजुकेशन की बात कर रहे हैं। जब मौका था, तब बच्चों का भविष्य बर्बाद किया। अब जनता को फिर से वादों के जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बिहार की जनता अब जाग चुकी है। इस बार वोट काम पर मिलेगा, बातों पर नहीं।उन्होंने कहा कि बिहार इस बार बदलाव के मूड में है। “युवाओं की सरकार बनेगी, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और महागठबंधन सत्ता में लौटेगा,” मीसा ने आत्मविश्वास से कहा। उन्होंने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का जिक्र करते हुए कहा, “बिहार के इतिहास में पहली बार मल्लाह समाज के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिल रहा है, यह सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।”
मीसा भारती ने कहा,अब बिहार में जाति की नहीं, रोजगार और शिक्षा की राजनीति होगी। इस बार न बुलडोजर चलेगा, न भय की राजनीति होगी। बिहार में युवाओं के सपनों और गरीबों की आवाज़ से नई दिशा तय होगी।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *