:
Breaking News

मोकामा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गोली से नहीं, फेफड़ा फटने और कार्डियक अरेस्ट से हुई दुलारचंद यादव की मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने नया मोड़ ला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दुलारचंद की मौत गोली लगने से नहीं बल्कि फेफड़ा फटने और कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि उनके सीने की कई पसलियां टूटी हुई थीं और किसी भारी चीज के धक्के से वे नीचे गिरे, जिससे फेफड़ा फट गया। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने यह रिपोर्ट तैयार की है और जांच अधिकारी को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक करीब 100 से ज्यादा वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा चुकी है लेकिन किसी में भी जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह दिखाई नहीं दिए। एक वीडियो में उनका भतीजा राजवीर सिंह जरूर नजर आया है। जिन तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वे अनंत सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि बवाल में इस्तेमाल किए गए पत्थर स्थानीय नहीं बल्कि बाहर से लाए गए बड़े बोल्डर थे। इससे साफ है कि हिंसा की पहले से तैयारी थी। फिलहाल ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बनी टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने दुलारचंद यादव की हत्या के एक दिन बाद तीन एफआईआर दर्ज की हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के पोते की शिकायत पर जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। गुरुवार को दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के लिए प्रचार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई। इस घटना ने बिहार की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *