:
Breaking News

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम:तेजस्वी का तंज,अरेस्टिंग तो होनी ही थी,बिहार में जंगलराज कायम”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोकामा हत्याकांड में शनिवार की रात बड़ा मोड़ आया जब पटना पुलिस ने जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।30 अक्टूबर को जनसुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के इस मामले में हुई कार्रवाई ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है।गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला।तेजस्वी बोले—अरेस्टिंग तो होनी ही थी,जिस तरह की घटना हुई थी वह शर्मनाक थी।बिहार में आज जंगलराज की स्थिति है लेकिन पीएम को कुछ दिखाई नहीं देता।आरा और सासाराम में घटनाएं हो रही हैं और पीएम चुनावी सभा करने आ रहे हैं,उन्हें महा-जंगलराज नजर नहीं आता।”तेजस्वी ने आगे दावा किया—“महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है,18 नवंबर को हमारी सरकार शपथ लेगी और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच बिहार के सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।चाहे वे किसी भी जाति के हों,हमारी सरकार एक महीने में सबकी गिरफ्तारी करवाएगी।”
मीसा भारती का वार:**राजद सांसद मीसा भारती ने भी इस गिरफ्तारी को लेकर नीतीश सरकार पर तंज कसा।उन्होंने कहा—“अनंत सिंह पर कार्रवाई सरकार ने नहीं की,बल्कि चुनाव आयोग को आखिरकार शर्म आई और तब कार्रवाई हुई।सरकार ने हमेशा उन्हें बचाया है और चुनाव आते ही जेल से बाहर निकालती रही है।”उन्होंने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भी निशाना साधा—“प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए दो दिन से गरीब रेहड़ी-पटरी वालों को हटा दिया गया है,यह दोहरा चेहरा है।”RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का हमला:**आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा“यह गिरफ्तारी नीतीश सरकार की फजीहत से बचने की कोशिश है।प्रधानमंत्री आज भी आकर जंगलराज का कैसेट बजाएंगे,लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में गुंडाराज कैसे कायम हो गया है।”उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे थे,और अब जनता भी जवाब मांग रही है।वहीं जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया आई,कानून अपना काम कर रहा है,राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है।मोकामा की सियासत में इस गिरफ्तारी ने नई हलचल मचा दी है और चुनाव से ठीक पहले पूरा बिहार एक बार फिर कानून बनाम राजनीति की जंग का गवाह बन गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *