:
Breaking News

भागलपुर से पांच लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता, सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से पांच लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। SSP कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना देने वालों के लिए 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

भागलपुर/आलम की खबर:भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक साथ पांच लड़कियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भागलपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीती 20 मई 2026 की देर रात नाथनगर थाना अंतर्गत सातो-लालू चौक इलाके से पांचों लड़कियां अचानक गायब हो गईं। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि लापता लड़कियों की पहचान तेजस्वी कुमारी, पल्लवी कुमारी, सोनम कुमारी, गंगा कुमारी और श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। सभी की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के जिलों समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

भागलपुर पुलिस प्रशासन ने मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। SSP कार्यालय की ओर से कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को इन पांचों लड़कियों के संबंध में किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही सही सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

पुलिस के अनुसार लड़कियों की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भागलपुर तथा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। कई स्थानों पर देर रात तक छापेमारी की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलर्ट जारी कर दिया है ताकि किसी भी तरह की सूचना तुरंत मिल सके।

घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। परिजन लगातार पुलिस से बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक साथ पांच लड़कियों का गायब होना बेहद गंभीर मामला है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

प्रेस विज्ञप्ति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी को कहीं भी इन बच्चियों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें। प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

मामले को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लगातार जांच और तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:

मधुबनी के खजौली में ट्रेन हादसा टला, इंजन में फंसी बाइक

बांका में ऑनलाइन अटेंडेंस गड़बड़ी पर 10 शिक्षकों को नोटिस

मगध विश्वविद्यालय घोटाले में प्रभारी VC हटाए गए

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *