:
Breaking News

बिहार के जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर हत्या आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण घायल पैर में लगी गोली

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

जहानाबाद में पुलिस और हत्या के आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया

जहानाबाद आलम की खबर: बिहार के जहानाबाद में देर रात पुलिस और हत्या के आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण के बीच मुठभेड़ हो गई इस एनकाउंटर में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक कुमार हत्याकांड में शामिल था और उसे हथियार बरामदगी के लिए धुरियारी गांव के पास नहर किनारे ले जाया गया था इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखा हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गोली पुलिस वाहन को भी लगी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई घायल आरोपी को पहले घोसी पीएचसी ले जाया गया फिर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है जहानाबाद एएसपी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि यह कार्रवाई हत्याकांड से जुड़ी हुई है और पुलिस जांच जारी है इस घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और अस्पताल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है बिहार में हाल के दिनों में लगातार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *