:
Breaking News

बिहार में 124 किमी ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे तैयार मुंगेर से मिर्जा चौकी तक सफर होगा आसान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार में 124 किमी ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे का काम अंतिम चरण में है मुंगेर से मिर्जा चौकी तक यात्रा का समय कम होगा,

पटना आलम की खबर :बिहार में श्रावणी मेले से पहले एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तेजी से पूरा किया जा रहा है मुंगेर से भागलपुर सुल्तानगंज होते हुए मिर्जा चौकी तक 124.41 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे अब अंतिम चरण में है इस सड़क के बन जाने से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा समय काफी कम हो जाएगा अभी इस रूट पर सफर करने में चार से पांच घंटे लगते हैं लेकिन नए हाईवे से यह दूरी डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो जाएगी यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2022 में शुरू की गई थी इसका उद्देश्य इस रूट पर लगने वाले भारी जाम को खत्म करना है यह सड़क पूरी तरह नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में बनाई जा रही है जिससे शहरों के अंदर ट्रैफिक से बचा जा सकेगा इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 3792 करोड़ रुपये है जिसे चार पैकेज में बांटा गया है निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अधिकतर हिस्सों में काम 75 से 93 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है विभाग का लक्ष्य 30 जून 2026 तक इसे आम जनता के लिए खोलना है यह हाईवे खासकर श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों के लिए बहुत बड़ा राहत मार्ग साबित होगा हर साल लाखों कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर जाते हैं और इस दौरान भारी जाम लगता है लेकिन नया फोरलेन बनने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी इसके साथ ही मुंगेर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा सरकार का मानना है कि यह सड़क क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *