Breaking News
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
प्रशांत किशोर को किस सीक्रेट जगह पर लेकर गई पटना पुलिस, अब क्या करेंगे PK के समर्थक?
- Repoter 11
- 06 Jan, 2025
दरअसल पीके की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है. पटना पुलिस प्रशांत किशोर को अरेस्ट कर एम्स (AIIMS) पटना लेकर गई थी. लेकिन, पीके के समर्थकों के बवाल के कारण वहां उन्हें एडमिट नहीं करा सकी. बताया जा रहा है कि पटना पुलिस प्रशांत किशोर की मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल ढूंढ रही है. उन्हें एंबुलेंस में पटना के आसपास अज्ञात जगहों पर घुमा रही है.
इसके बाद पुलिस उन्हें पटना से बाहर नौबतपुर इलाके की तरफ लेकर बढ़ी है और किसी अज्ञात जगह लेकर जा रही है. इस बीच प्रशांत किशोर का अनशन जारी है. बता दें कि पीके चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे. प्रशांत किशोर को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. एम्स में चेकअप कराने के बाद फिलहाल प्रशांत किशोर को पुलिस ने सुरक्षित जगह रखा हुआ है. प्रशांत किशोर पर प्रतिबंधित क्षेत्र में आंदोलन सरकारी काम में बाधा समेत कई तरह के आरोप है. प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में दो केस दर्ज किए गए हैं. प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS से निकाल कर नौबतपुर पहुंच चुकी है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







