:
Breaking News

समस्तीपुर में वोट की तैयारी तेज़, लेकिन दिव्यांग मतदाताओं को लेकर प्रशासन मौन!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची अपडेट करने को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने पूरी मशीनरी को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और नामित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्वाचक सूची से जुड़े प्रपत्र-18 और 19 को आज (शनिवार) ही मूल रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्तीपुर में जमा करें।अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज़ में जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि यह काम सर्वोच्च प्राथमिकता में है — देरी या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। सूची की सटीकता और समय सीमा पर पूरा ध्यान रखना होगा।लेकिन जहां एक तरफ़ प्रशासन सूची दुरुस्त करने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ़ एक गंभीर सवाल हवा में तैर रहा है —
6 नवंबर को होने वाले समस्तीपुर विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं के लिए क्या व्यवस्था की गई है?अब तक जिलाधिकारी या निर्वाचन कार्यालय की ओर से दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा पर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है।
जबकि पटना में डाक मतपत्र (Postal Ballot) के ज़रिए दिव्यांगों को मतदान का मौका दिया गया था।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है —
क्या समस्तीपुर के दिव्यांग मतदाता अपने मतों से वंचित रह जाएंगे?
या फिर प्रशासन आखिरी वक्त पर उनके अधिकार की आवाज़ सुनेगा?
फ़िलहाल, जिला प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है — लेकिन सवाल यह है कि जब मतदाता सूची की सटीकता इतनी अहम है, तो दिव्यांगों के मत का महत्व कौन तय करेगा?

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *