:
Breaking News

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान: केशव मौर्य बोले–तेजस्वी खुद जाएंगे जेल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान: केशव मौर्य बोले–तेजस्वी खुद जाएंगे जेल

मोकामा में जनसुराज पार्टी कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद शनिवार रात जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गिरफ्तारी तो होनी ही थी, बिहार में जंगलराज की स्थिति बन चुकी है, प्रधानमंत्री को यहां की घटनाएं नजर नहीं आतीं। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया और कहा कि तेजस्वी यादव खुद भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हैं, नौकरी के बदले जमीन लिखवा ली, अब खुद जेल जाने की तैयारी करें। मौर्य ने कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई ही सुशासन की पहचान है और नीतीश कुमार की सरकार इसे करके दिखा रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि 18 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी और 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच बिहार के हर अपराधी की गिरफ्तारी होगी, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग का हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *