:
Breaking News

दुलारचंद यादव हत्याकांड में नया मोड़: पोते नीरज बोले–“सरदार पकड़ा गया, मगर चार चेले आज़ाद घूम रहे हैं”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोकामा में जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मृतक के पोते नीरज यादव ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “अनंत सिंह भले ही गिरफ्तार हो गए हों, लेकिन उनके चार चेले अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, और मुझे अपनी जान का खतरा है।” नीरज ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले के पीछे एक गहरी साजिश है, जिसमें कई लोग शामिल हैं। उन्होंने मांग की कि “बाकी चार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अनंत सिंह को फांसी की सजा दी जाए।”

“सरकार भी साजिश में शामिल”–नीरज यादव का आरोप

नीरज यादव ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है सरकार भी कहीं न कहीं इस साजिश का हिस्सा है। सिर्फ एक आरोपी को पकड़ा गया है, बाकी चार शायद 6 नवंबर के बाद गिरफ्तार होंगे।” उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नहीं हैं, बस अपने दादा के लिए न्याय चाहते हैं। नीरज ने समाज से अपील की कि वे न्याय की इस लड़ाई में उनका साथ दें ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

मोकामा में तनाव बरकरार

घटना 30 अक्टूबर की है जब चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा में हिंसा भड़क उठी थी। दो राजनीतिक गुटों के बीच पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इलाके में अब भी डर और गुस्से का माहौल है। नीरज यादव का कहना है कि “जब तक सभी आरोपी जेल नहीं जाते, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।”
इस बीच, पटना पुलिस ने जदयू प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की कि पुलिस जांच में पूरी गंभीरता से जुटी है और बाकी आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *