:
Breaking News

गया सुधा डेयरी डकैती कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर अमित यादव ने किया सरेंडर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया में सुधा डेयरी डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और मुख्य शूटर ने आत्मसमर्पण कर दिया है। लूटी गई रकम और हथियार की तलाश जारी है।

पटना आलम की खबर गया में सुधा डेयरी डकैती कांड का बड़ा खुलासा हुआ है पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य शूटर अमित यादव उर्फ राइफल यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया है पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं और लूटी गई रकम तथा हथियार की तलाश जारी है यह घटना 15 मई 2026 को रामपुर थाना क्षेत्र में हुई थी जब सुधा डेयरी के कलेक्शन एजेंट कार्यालय में हिसाब किताब चल रहा था तभी पांच हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी जब कलेक्शन एजेंट ने विरोध किया तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी जिससे एजेंट घायल हो गया इसके बाद अपराधी करीब दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए घटना के बाद रामपुर थाना में केस दर्ज किया गया पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जांच में पता चला कि आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम में छिपे हैं पुलिस ने वहां छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान प्रिंस कुमार शंकर कुमार अमित कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया पुलिस के अनुसार यह गिरोह जल्दी पैसा कमाने के लिए बना था और लूट की योजना पहले से तैयार की गई थी इस मामले में मुख्य शूटर अमित यादव ने वैशाली जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है लूटी गई रकम और हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द पूरे गिरोह का खुलासा हो जाएगा

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *