:
Breaking News

वैशाली गोरौल में ज्वेलरी दुकान से 10 लाख की लूट, थाना से 300 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

वैशाली के गोरौल चौक पर थाना से 300 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार से करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली, जांच जारी।

वैशाली/आलम की खबर बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली। यह घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक की है जहां देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार गोरौल चौक स्थित राहुल एंड हर्ष ज्वेलर्स के संचालक राहुल कुमार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि उन्होंने दुकान का शटर गिरा दिया था और गहनों से भरा बैग लेकर बाहर निकलने ही वाले थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि दुकानदार कुछ समझ नहीं पाए और शोर मचाने के बावजूद बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित व्यवसायी राहुल कुमार ने बताया कि बैग में करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, दुकान की चाबी और लगभग 24 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। इस लूटकांड के बाद वे पूरी तरह सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू की गई लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर लगे कैमरे में कुछ रिकॉर्डिंग मौजूद है लेकिन चाबी बैग में होने के कारण दुकान फिलहाल नहीं खोली जा सकी है। इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि थाना से इतनी कम दूरी पर इस तरह की बड़ी लूट पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। वहीं डीआईयू टीम भी जांच में जुट गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *