:
Breaking News

रोसड़ा में प्रियंका गांधी का शेरनी अंदाज़! भीड़ ने दिखाया जुनून, वादे से गूंजी राजनीति — “रोसड़ा बनेगा जिला” का बिगुल फूंका!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

रोसड़ा/समस्तीपुर:बिहार की सियासत सोमवार को उस वक्त सुलग उठी जब कांग्रेस की फायरब्रांड नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार रोसड़ा की ज़मीन पर कदम रखा। उनके हेलीकॉप्टर के उतरते ही माहौल ऐसा बना मानो चुनावी रणभेरी बज चुकी हो, हेलीपैड से लेकर गांधी चौक तक हर गली, हर छत पर सिर्फ एक नाम गूंज रहा था “प्रियंका गांधी ज़िंदाबाद!”

नंद चौक से शुरू हुआ प्रियंका गांधी का ऐतिहासिक रोड शो किसी चुनावी रैली से कम नहीं था। फूलों की बारिश, नारों की गूंज और झंडों के समंदर के बीच प्रियंका ने

मुस्कुराकर जनता का अभिवादन किया। उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी बी.के. रवि और सांसद पप्पू यादव खुले वाहन में सवार होकर पूरे शहर में घूमे। सिनेमा चौक, पुरानी अस्पताल रोड, महावीर चौक से होते हुए गांधी चौक तक हर कदम पर भीड़ उमड़ती चली गई।

प्रियंका गांधी ने युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा,बिहार में बदलाव की बयार चल पड़ी है। अब वक्त है रोजगार, सुरक्षा और सम्मान का  वादों के नहीं, हक़ के दौर का।”

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा वार करते हुए कहा कि “दोनों सरकारें सिर्फ वादे करती रहीं, जनता अब झांसे में नहीं आएगी।”

रोड शो के बाद हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने बड़ा दांव चल दिया,रोसड़ा की जनता की मांग है जिला बनने की, हमारी सरकार आई तो रोसड़ा को जिला का दर्जा जरूर मिलेगा।”

इस एलान के साथ ही पूरा इलाका तालियों और नारों से गूंज उठा। पप्पू यादव ने भी मंच से जोश भरते हुए कहा “अब बिहार को नई दिशा देने का वक्त है, अब जनता बोलेगी!”

प्रियंका गांधी का यह पहला रोसड़ा दौरा सिर्फ रोड शो नहीं, बल्कि सियासत में एक नई कहानी का आगाज़ बन गया। महागठबंधन के खेमे में जबरदस्त उत्साह है, वहीं विरोधी खेमे में बेचैनी साफ़ दिख रही है।रोसड़ा की सड़कों पर आज सिर्फ राजनीति नहीं, इतिहास लिखा गया और उस इतिहास के केंद्र में थीं प्रियंका गांधी वाड्रा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *