:
Breaking News

पहले चरण का संग्राम आज थमेगा बिहार में चुनावी शोर का आख़िरी दिन, नेताओं की अंतिम पुकार!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के पहले चरण के प्रचार-प्रसार का आज (मंगलवार) आख़िरी दिन है। शाम होते ही माइक बंद हो जाएंगे और सड़कों पर जुलूसों की गूंज थम जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के पास केवल 24 घंटे का वक्त होगा — मतदाताओं के दरवाजे खटखटाने और मनाने का।

आज एनडीए और महागठबंधन दोनों के दिग्गज कई जिलों में जनसभाएं करेंगे, रोड शो करेंगे और जनता से आख़िरी बार अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।

 पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान

पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनमें 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें हैं।
इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 1,314 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका भाग्य ईवीएम में कैद होगा।

 राज्य भर में 45,341 मतदान केंद्र तैयार

राज्यभर में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 36,733 बूथ ग्रामीण और 8,608 बूथ शहरी क्षेत्रों में हैं।
इनमें से 926 बूथ महिलाओं द्वारा, जबकि 107 बूथ दिव्यांगजनों के संचालन में रहेंगे। इसके अलावा 320 मॉडल बूथ भी तैयार किए गए हैं।

 मतदाताओं की संख्या और वर्ग

इस चरण में 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष,
1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला,
और 758 थर्ड जेंडर मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

 आगे की रूपरेखा

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए 121 सामान्य, 18 पुलिस और 33 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बताते चलें कि,पहले चरण की चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर है। अब मैदान मतदाताओं के हाथ में है — कौन बनेगा विधायक, और किसके नारों में जनता का भरोसा झलकेगा, इसका फैसला 6 नवंबर को ईवीएम करेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *