:
Breaking News

मोकामा में रोड शो पर विवाद, गाड़ियों की अधिक संख्या पर केस, चुनावी मर्यादा पर उठे सवाल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार (3 नवंबर) को यहां आयोजित जेडीयू के रोड शो के दौरान प्रचार अनुमति की शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान प्रचार में निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों का उपयोग किया गया, जिसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

पुलिस की सख्ती — अतिरिक्त गाड़ियां रोकी गईं

पटना पुलिस ने बताया कि, विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के पालन के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। मोकामा में सोमवार को हुए रोड शो में गाड़ियों की जांच की गई, और अनुमति से अधिक वाहनों को रोकते हुए मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के लिए 10 गाड़ियों की अनुमति दी गई थी, लेकिन काफिले में इससे अधिक वाहन पाए गए।

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्या मामले में 1 नवंबर की रात को गिरफ्तार होकर बेऊर जेल में हैं। उनकी अनुपस्थिति में प्रचार की जिम्मेदारी खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संभाली है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रोड शो में शामिल रहे।

आयोग की नजर और सख्ती जारी

चुनाव आयोग की निगरानी टीमें राज्यभर में सक्रिय हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी राजनीतिक दल या नेता को नियमों से ऊपर न माना जाए।बताते चलें:मोकामा की यह घटना याद दिलाती है कि चुनावी जोश और जनसंपर्क के बीच नियमों की मर्यादा सबसे अहम है। सत्ता हो या विपक्ष, लोकतंत्र की बुनियाद तभी मजबूत रहती है जब हर दल आचार संहिता का सम्मान करे।

देखने वाली बात होगी:

चुनाव आयोग इस मामले में आगे कितनी सख्ती दिखाता है और क्या अन्य जिलों में भी इसी तरह की कार्रवाई होती है।
6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग से पहले यह विवाद मोकामा की सियासत को और गर्म कर गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *