:
Breaking News

गया में हम प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी से शराब बरामद! सियासत में खलबली, पुलिस की जांच तेज़

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया। बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के बीच मंगलवार को गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र में एक बड़ी सनसनी फैल गई।इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से विदेशी शराब के 17 कार्टून जब्त किए गए हैं।यह बरामदगी रौना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों ने वाहन को रोककर पुलिस को सूचना दी।

 गांव में हड़कंप, गाड़ी में मिला शराब का जखीरा

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, प्रचार गाड़ी की किसी बाइक से टक्कर हो गई थी।टक्कर के बाद कहासुनी इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों ने वाहन की जांच शुरू कर दी।प्लास्टिक के पैकेट हटाने पर विदेशी शराब के कार्टन सामने आ गए।कई ग्रामीणों को गाड़ी से बोतलें निकालते भी देखा गया।सूचना मिलते ही गुरारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया।

 पुलिस ने की पुष्टि, वाहन मालिक की तलाश

गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि वाहन से शराब जब्त की गई है।गाड़ी पर हम प्रत्याशी के पोस्टर लगे हुए थे।वाहन मालिक की पहचान की जा रही है और जांच जारी है।

 हम पार्टी की सफाई “यह हमारी प्रचार गाड़ी नहीं”

मामले पर सफाई देते हुए हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडे ने कहा,
जहां शराब बरामद हुई, वह इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता।
यह गाड़ी हमारी पार्टी की प्रचार गाड़ी नहीं है।संभव है किसी शराब माफिया ने सिर्फ हमारा पोस्टर लगाकर गाड़ी चलाई हो।”

 दूसरे चरण में होगी वोटिंग

इमामगंज सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है,
जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी। बताते चलें:गया में यह बरामदगी ऐसे वक्त में हुई है जब राज्यभर में चुनाव प्रचार जोरों पर है औरप्रशासन आचार संहिता के पालन को लेकर लगातार सख़्त है।
अब देखना यह होगा कि जांच किस दिशा में जाती है।क्या यह किसी चुनावी साजिश का हिस्सा था या वाकई प्रचार के नाम पर कानून का मखौल उड़ाया गया?

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *