:
Breaking News

“बिहार में जंगलराज का खौफ, आज़म खान बोले — अधूरी सुरक्षा में कदम नहीं रखूँगा”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार से खुद को अलग कर लिया है। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि “बिहार में अभी भी ‘जंगलराज’ का साया है, और ऐसे माहौल में जाना मेरी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।”

आज़म खान ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वे बिहार जाकर अपने समर्थकों से नहीं मिल पाएंगे, लेकिन उन्होंने एक बड़ा संदेश देते हुए कहा “जंगलराज का अंत होना चाहिए, ताकि देश में कानून और आजादी का असली राज कायम हो सके। मतदाता अगर लोकतंत्र के लिए एकजुट होकर वोट देंगे, तो यही असली देशभक्ति होगी।”

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें वाई श्रेणी की अधूरी सुरक्षा दी गई है, जो “सिर्फ दिखावे की बात” है। बोले — “अगर सुरक्षा देनी है तो पूरी दो, आधी-अधूरी का क्या मतलब? जान किसी की भी प्यारी होती है।”

आज़म खान ने जनता से अपील की कि वे किसी के बहकावे या नारेबाज़ी में न आएं। “अपनी ताकत को टुकड़ों में मत बांटिए, वरना मुल्क को फिर एकजुट करना मुश्किल हो जाएगा। रहम करें अपने आप पर, और रहम करें इस मुल्क पर।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनका मकसद सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि लोकतंत्र और इंसानियत को बचाना है। “हमें ऐसी सियासत चाहिए जो जोड़ने का काम करे, बांटने का नहीं,” — आज़म खान का यह बयान चुनावी माहौल में नई हलचल पैदा कर गया है।

बता दें, समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आज़म खान का नाम शामिल था, लेकिन अब उन्होंने प्रचार से साफ इंकार कर दिया है — जिससे पार्टी के चुनावी समीकरण पर भी असर पड़ सकता है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *