:
Breaking News

“पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी, पति के गले पर निशान, पत्नी की हार्ट अटैक से मौत की आशंका”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पूर्णिया के यूरोपियन कॉलोनी में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए। मृतकों की पहचान नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला सिंह और बेटी तनु प्रिया के रूप में हुई है। देर रात तीनों के शव गैलेक्सी हॉस्पिटल लाए गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत खुद जांच में जुट गईं। उन्होंने बताया कि नवीन कुशवाहा के गले पर लिगेचर मार्क दिखा है जबकि उनकी पत्नी के शरीर पर किसी प्रकार का निशान नहीं मिला। बेटी तनु प्रिया के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए हैं।एसपी ने कहा कि फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कंचन माला सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि तनु प्रिया को सिर में गहरी चोट लगी थी, संभव है कि उसी से उसकी मौत हुई।परिवार के बड़े बेटे, जो गैलेक्सी हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं, ने बताया कि उनकी मां बीपी और डायबिटीज की मरीज थीं और हाल में अल्सर का भी इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर में सभी थे और किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।इस रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत फैल गई है और लोग अब भी यह समझ नहीं पा रहे कि एक खुशहाल परिवार में एक ही रात में यह त्रासदी कैसे घट गई।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *