:
Breaking News

"समस्तीपुर में वोट की तैयारी पूरी, एसपी बोले— न डरें, लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर करें मतदान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम संपादक

समस्तीपुर में मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड में हैं। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मत का प्रयोग करें, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। उन्होंने कहा कि जिले के हर इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है, सुरक्षा बल तैनात हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताते चलें कि समस्तीपुर जिले में मतदान होने जा रहा है, जहां कुल 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी क्षेत्रों में 3603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 1762 भवनों में स्थापित किए गए हैं। जिले में कुल 29 लाख 4 हजार 776 मतदाता हैं, जिनमें 15 लाख 68 हजार 365 पुरुष और 13 लाख 72 हजार 411 महिला मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 58 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं, जो चुनावी कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा, “डर या दबाव की कोई बात नहीं है। हर मतदाता स्वतंत्र रूप से अपना वोट डालें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मत का सही उपयोग करें।”

उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील बूथों पर विशेष बल, ड्रोन से निगरानी, और सतत गश्त व्यवस्था लागू की गई है ताकि किसी भी स्थिति में मतदान बाधित न हो सके।एसपी का स्पष्ट संदेश— ‘पुलिस आपकी ढाल है, आप निडर होकर वोट करें।’

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *