:
Breaking News

बटहा में बच्चों की अनोखी पहल— ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के नारों से गूंजा गांव"

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम संपादक

समस्तीपुर जिले के चकथात पूरब पंचायत के बटहा गांव में मंगलवार को लोकतंत्र के उत्सव का नजारा देखने लायक था। सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक बटहा की ओर से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जहां विद्यालय के अध्यक्ष बिनोद कुमार ने संस्थापक डॉ. रामस्वरूप महतो की प्रतिमा स्थल से हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हाथों में बैनर और झंडे लिए नन्हें मतदाता जागरूकता संदेश देते हुए गांव की गलियों से गुजरे।बच्चे पूरे जोश में नारे लगा रहे थे “पहले मतदान फिर जलपान”, “ईवीएम का बटन दबाना है, अपना फर्ज निभाना है” और “ऊंगली पर नीला निशान, लोकतंत्र की है पहचान।” उनकी अनुशासित कतारें और बुलंद आवाज़ें लोगों के दिलों में जनजागरण की नई ऊर्जा भर रही थीं।प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल के नेतृत्व में निकली इस रैली में घनश्याम मिश्र, विजयव्रत कंठ, मनोज कुमार, ऋषिकेश सिंह, आशुतोष कुमार, विकास सिंह, प्रीति कुमारी, श्वेता झा, ललन कुमार सहित कई शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे।छात्र-छात्राओं में खुशी कुमार, सुष्मिता कुमारी, नंदनी शर्मा, अपराजिता सिंह, सृष्टि, आदित्य ओम, अमन राज, आयुष शर्मा और कई अन्य ने जोश के साथ भाग लिया।ग्रामीणों ने अपने घरों से निकलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि— “ऐसे अभियान ही लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं।”


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *