:
Breaking News

दलसिंहसराय में बड़ी कार्रवाई: सोने की दुकान लूट की साजिश रच रहे 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियारों के साथ स्विफ्ट कार बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे अपराधियों पर पुलिस ने तगड़ी चोट की है। गुप्त सूचना के आधार पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा चौक स्थित एक बगीचे में छापेमारी कर पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा, जबकि चार अपराधी अंधेरे और संकरे रास्तों का फायदा उठाकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह दलसिंहसराय बाजार में पुल के पास स्थित एक बड़ी ज्वेलरी शॉप में लूट की योजना बना रहा था। पूछताछ में पकड़े गए अपराधियों ने स्वीकार किया कि दुकान की पहले से रेकी की गई थी और चुनाव से दो दिन पहले लूट को अंजाम देने की तैयारी थी, क्योंकि उस दौरान पुलिस चुनावी ड्यूटी में व्यस्त रहती।

छापेमारी में मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष पु.नि. ईरशाद आलम, अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, स.अ.नि. राहुल कश्यप, पी.टी.सी.-444 प्रणय कुमार सिंह, क्यूआरटी प्रभारी पिन्टू सिंह और एसटीएफ के साथ तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

गिरफ्तार अपराधी 

1. रमेश सहनी, पिता अशोक सहनी, सा. महमदपुर वार्ड नं.-14, थाना हलई, जिला समस्तीपुर

2. केश कुमार उर्फ राजा चौधरी, पिता रणधीर चौधरी, सा. मोरे वार्ड नं.-14, थाना मोरे, जिला दरभंगा

3. अमित कुमार यादव उर्फ सलमान, पिता राजेन्द्र यादव, सा. सैदनगर, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा

4. रितू राज, पिता स्व. नरेश कुमार, सा. दुबोली ठाठोपुर, थाना बहेरी, जिला दरभंगा

5. टोनी कांत भारती, पिता स्व. राम बिलास सिंह, सा. खनुआ वार्ड नं.-11, थाना विद्यापतिनगर, जिला समस्तीपुर

फरार अपराधी —

कमलेश महतो, दीपक कुमार, उज्जवल ठाकुर उर्फ कट्टा और राहुल चौधरी उर्फ बाबा हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

बरामदगी —

तीन देसी पिस्टल

नौ जिंदा कारतूस

सात मोबाइल फोन

बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार


पुलिस का बयान 

गिरफ्तार अपराधियों पर भारतीय न्याय संहिता-2023 और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुरस्कार की घोषणा —

एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि छापेमारी टीम के सदस्यों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
 पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी वारदात, अब फरार अपराधियों की तलाश में दबिश जारी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *