:
Breaking News

बिहार चुनाव 2025: लालू परिवार ने डाला वोट, तेजस्वी बोले—अबकी बार रोजगार और बदलाव के लिए वोट करें

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज पूरे राज्य में मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर जनता लोकतंत्र का उत्सव मना रही है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं और लोग उत्साह के साथ वोट डाल रहे हैं।

राजधानी पटना में आज लालू परिवार ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य मतदान केंद्र पहुंचे। खास बात यह रही कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी पहली बार मतदान करती दिखीं। परिवार की वोट डालते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वोट डालने के बाद लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा—
"तवा पर रोटी पलटनी जरूरी है, नहीं तो जल जाएगी! 20 साल बहुत हुए, अब वक्त है युवा सरकार और नए बिहार का।"
उनका यह बयान एनडीए पर सीधा हमला माना जा रहा है।

रोहिणी आचार्य ने भी एक्स पर अपील की—बदलेगा बिहार, बदलें सरकार! बिहार की जनता से अनुरोध है कि महागठबंधन के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान करें और तेजस्वी सरकार लाएं, जो पढ़ाई, दवाई, कमाई और सुनवाई की बात करती है।"

वहीं मीसा भारती ने अपने संदेश में कहा,इस बार मतदान सरकारी नौकरी, रोजगार और नए बिहार के लिए है।"

चुनावी जोश के बीच राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों—तेजस्वी और तेज प्रताप—को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनता इस बार बदलाव के पक्ष में फैसला देगी।

तेजस्वी यादव ने वोट डालने के बाद लिखा,बदलाव के लिए, रोजगार के लिए, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के लिए वोट करें। इस बार वोट नए बिहार के लिए पड़े।"

 बिहार में आज का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा है,हर बूथ पर जनता का जोश और हर नेता के चेहरे पर उम्मीद झलक रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *