:
Breaking News

जिसका कोई नहीं होता सहारा उसका सहारा होता है खुदा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर : कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है । लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।इसी कड़के की ठंडक को देखते हुए समस्तीपुर का प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के मिल्लत अकादमी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें   लगभग 300 से अधिक गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक सोमेन्दु मुखर्जी ने बताया कि इस ठंड में फुटपाथ, खुली आसमान, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग के जीवन में बिहार युथ फेडरेशन उम्मीद की एक नई किरण बनी है।वही चिकित्सक हेमंत कुमार ने बताया कि बिहार युथ फेडरेशन की टीम द्वारा लगातार चिन्हित कर हर उस जरूरतमंद और असहाय लोगों को कम्बल  वितरण किया जा रहा है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है। वही डॉ विवेक कुमार ने कहा कि संस्था से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।  उन्होंने ने कहा कि संस्था हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। जबकि डॉ मोहम्मद अनवर ने कहा कि जब आप गरीबों को कंबल दान करते हैं, तो आप उन्हें सिर्फ गर्मी ही नहीं देते; बल्कि आप उन्हें जीवन, स्वास्थ्य और सम्मान भी देते हैं । सर्दियों की रातों में बेघर लोगों के लिए, कंबल ठंड, श्वसन संक्रमण और सर्दियों से जुड़ी अन्य बीमारियों से उनकी रक्षा भी करते हैं। वही फेडरेशन के अध्यक्ष तम्मना खान ने बताया कि हमारे संस्था सेे जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर हमारी संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है।  असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। टीम से जुड़े उन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जो इस कार्य में अपना सहयोग और साथ दे रहे हैं।इस मौके पर डॉ चंद्रभूषण,मोहम्मद तमन्ना खान,पप्पू खान,राजिउल इस्लाम रिज्जु,अनवारुल हक़,मोहम्मद गुफरान,मोहम्मद रुबैद, मनोज कुमार जायसवाल, राहुल गुप्ता अधिवक्ता, मास्टर इरफान,अकरम जमाल खान,मोहम्मद लड्डन,सरफराज आलम,सुधीर कुमार,पार्षद अर्चना कुमारी,सुधीर कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इनपुट/मोहम्मद अफरोज आलम


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *