समस्तीपुर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने पुलिस महके में किया बड़ा फेरबदल बदल

- Repoter 11
- 14 Jan, 2025
समस्तीपुर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मूड में नजर आने लगे थे। और अभी तक लगातार एक्शन मूड में है। इसी कड़ी में समस्तीपुर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए उन्होंने कई थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर व कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया है। पुलिस कप्तान ने नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, रोसड़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, उजियारपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार और पु.नि.अकमल खुर्शीद को लाइन हाजिर कर दिया है।वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद को दलसिंहसराय का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। इरशाद आलम को पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष दलसिंहसराय बनाया गया है। लाल बाबू प्रसाद को पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रोसड़ा बनाया गया है है।अजीत प्रसाद सिंह को मुफस्सिल थाना का पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष बनाया गया है।पुलिस निरीक्षक शिवकुमार यादव को नगर थाना का पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष बनाया गया है।इस के अलावे कई थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है।वहीं कई नये चेहरे भी थानाध्यक्ष की पद पर आये हैं। बताते चलें कि एसपी अशोक मिश्रा पहले ही बता चुके हैं कि पुलिसकर्मियों के लिये अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गंभीर आरोपों में प्राथमिकी देरी से दर्ज करना,अनुसंधान ठीक से नहीं करना,थाने पर आये लोगों से दुर्व्यवहार करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ऐसे पुलिस कर्मियों पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं जो पुलिस कर्मी अच्छा कार्य करते हैं उनको प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत भी किया जाता है।
खबर/मोहम्मद आलम
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *