:
Breaking News

समस्तीपुर से बड़ी खबर | सरायरंजन में मिली पर्चियों पर पुलिस जांच से संतुष्ट दिखे सभी प्रत्याशी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

डिजिटलडेस्क, समस्तीपुर 
(alamkiabar.com):
आज बुधवार को अपराह्न 4 बजे, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र (संख्या-136) के सभी 08 प्रत्याशी एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सरायरंजन थाना कांड संख्या 209/25 (दिनांक 08.11.2025) से जुड़ी जांच की प्रगति साझा करने और आवश्यक सुझाव लेने हेतु बुलाई गई थी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्याशियों को कांड के अनुसंधान की पूरी जानकारी दी गई। अनुसंधान के दौरान सामने आए तथ्यों से सभी प्रत्याशी पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। उपस्थित प्रतिनिधियों ने एकमत से स्वीकार किया कि ग्राम गुड़मा (सरायरंजन) में 8 नवंबर को बरामद हुई श्रेडेड और अनश्रेडेड तथाकथित चुनावी पर्चियाँ दरअसल कमिशनिंग के दौरान की पर्चियाँ थीं।

सभी प्रत्याशियों ने पुलिस की निष्पक्ष जांच की सराहना करते हुए कहा कि वे इस विषय में अपने-अपने अभिकर्ताओं, कार्यकर्ताओं और दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी वास्तविक स्थिति से अवगत कराएँगे, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की भ्रम या अफवाह की गुंजाइश न रहे।

समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक की पहल पर हुई इस सामूहिक बैठक ने न केवल चुनावी पारदर्शिता को मजबूती दी है, बल्कि प्रशासन और प्रत्याशियों के बीच विश्वास और संवाद की मिसाल भी पेश की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *