:
Breaking News

मतगणना को लेकर समस्तीपुर पुलिस की अपील,अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर: कल दिनांक 14 नवंबर 2025 को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा किए जाने की सूचना प्रशासन के संज्ञान में आई है। इस पर जिला पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर केवल अभ्यर्थी, उनके अधिकृत अभिकर्ता और मतगणना कर्मी ही प्रवेश कर सकेंगे — जिनके पास विधिवत् एंट्री पास जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले में मतगणना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है, जिसका पालन सभी नागरिकों से अपेक्षित है। मतगणना से जुड़ी प्रत्येक आधिकारिक जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में मतगणना कराने के उद्देश्य से पूरे जिले में धारा-163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग दें, किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम फैलाने वाली पोस्ट साझा न करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *