:
Breaking News

जनता की बात अनसुनी नहीं”—समस्तीपुर एसपी ने खुद फोन कर ‘Alam Ki Khabar’ के प्रधान संपादक मोहम्मद आलम से की बातचीत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम प्रधान संपादक
     alamkikhabar.com

समस्तीपुर। जिले में अफसरशाही की लापरवाही और फोन न उठाने वाले अधिकारियों के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कई विभागों में हालात इतने खराब हैं कि लोग जरूरी कामों को लेकर घंटों फोन करते रहते हैं, लेकिन अधिकारी कॉल रिसीव तक नहीं करते। जनता का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को अनसुना करने की आदत बन चुकी है।इसी माहौल में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने एक मिसाल पेश की है।खबर सामने आने के बाद उन्होंने खुद ‘Alam Ki Khabar’ के प्रधान संपादक मोहम्मद आलम से सीधे फोन पर बात की और पूरी स्थिति पर गंभीरता से जानकारी ली।बातचीत के दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा,मेरे विभाग में कोई शिकायत हो तो तुरंत बताएं। पुलिस विभाग में फोन उठता है, बात सुनी जाती है और कार्रवाई समय पर होती है। मैं चाहता हूं कि जनता की आवाज़ कभी अनसुनी न हो।उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट कहा,इस मुद्दे को मैं जिलापदाधिकारी के सामने भी रखूंगा, और सिविल प्रशासन में भी सुधार कराया जाएगा।एसपी की यह टिप्पणी दर्शाती है कि वे सिर्फ अपने विभाग तक नहीं, बल्कि पूरे जिला प्रशासन में जवाबदेही और सुधार की ज़रूरत को गंभीरता से समझ रहे हैं।
जिले की जनता भी मान रही है कि एसपी के आने के बाद पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। फोन रिसीविंग, कार्रवाई की गति और जनता से सीधे संवाद में ठोस परिवर्तन दिख रहा है।लोग कह रहे हैं,जब पुलिस अधीक्षक खुद कॉल उठाते हैं और जनता से बात करते हैं, तो बाकी विभाग क्यों नहीं?अब जनता की मांग है कि डीएम रोशन कुशवाहा भी इसी सक्रियता का परिचय दें, और सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दें कि जनता की कॉल को प्राथमिकता दी जाए। जो अधिकारी फोन तक न उठाएं, उन पर कार्रवाई तय हो।
समस्तीपुर के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शिकायतें एक जैसी हैं कि कई अधिकारी जनता की बात सुनने से बचते हैं। ऐसे में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का तत्परता से संपर्क करना जनता के भरोसे को मजबूत करता है।जनता की स्पष्ट आवाज अफसरशाही का घमंड बहुत हो चुका, अब जवाबदेही चाहिए। और जब हमारे एसपी जनता के साथ खड़े हैं, तो बाकी अधिकारी भी जिम्मेदारी निभाएं।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *