:
Breaking News

माओवादी नेटवर्क की कमर टूटी: सुरक्षा बलों ने हिडमा सहित छह नक्सलियों को किया ढेर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

आंध्र प्रदेश की सीमा से सटी पहाड़ियों में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। अल्लूरी सीताराम जिले के मरेडपल्ली इलाके में चले भारी ऑपरेशन में दहशत फैलाने वाला और 1 करोड़ रुपये इनामी नक्सली कमांडर हिडमा मारा गया। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

हिडमा की पत्नी भी ढेर — 40 लाख की थी इनामी

सुरक्षाबलों के मुताबिक, मुठभेड़ खत्म होने के बाद कुल छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इनमें से एक राजे, जो हिडमा की पत्नी थी और जिस पर 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था, भी मारी गई।

इसके अलावा टेक शंकर और चल्लुरी नारायण उर्फ सुरेश—जो स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़ा था और 40 लाख का इनामी था—उसकी मौत की भी पुष्टि हो गई है।
बाकी दो नक्सलियों की पहचान आंध्र प्रदेश की ग्रेहाउंड्स टीम कर रही है।

माओवादी संगठन को बड़ा झटका

हिडमा को माओवादी संगठन की सबसे ख़तरनाक और रणनीतिक इकाई का मुखिया माना जाता था। उसकी मौत से सेंट्रल इंडिया में वामपंथी उग्रवाद को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

छत्तीसगढ़ में भी तगड़ा ऑपरेशन—रविवार को तीन नक्सली मारे गए

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) की टीम ने अलग अभियान में तीन नक्सलियों को मार गिराया था।
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, सुरक्षाबलों को पर्वतीय इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को भेज्जी और चिंतागुफा के बीच सर्च पर भेजा गया। खोज के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ कई घंटों तक जारी रही।

दो महिलाएं भी शामिल — हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

घटनास्थल से दो महिला नक्सलियों समेत तीन उग्रवादियों के शव बरामद किए गए। सभी पर कुल मिलाकर 15 लाख रुपये का इनाम था।
मारे गए नक्सलियों में शामिल थे:

मादवी देवा — एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य और स्नाइपर

पोडियाम गंगी — सीएनएम कमांडर

सोढ़ी गंगी — किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़ी

सुरक्षाबलों को मौके से .303 राइफल, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL), विस्फोटक और अन्य हथियारों का बड़ा भंडार भी प्राप्त हुआ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *