:
Breaking News

Upendra Kushwaha Begusarai Visit: बेगूसराय में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का किया जोरदार स्वागत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेगूसराय, 07 जुलाई। आलम की खबर: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को सड़क मार्ग से पटना से खगड़िया जाने के दौरान बेगूसराय पहुंचे, जहां जीरो माइल के पास एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और जमकर नारेबाजी की।
बेगूसराय पहुंचने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रालोमो सहित एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुभव का भी बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बेगूसराय जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आने वाले समय में जिले में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने कहा कि सिमरिया गंगा तट पर बने सिक्स लेन पुल के कारण अब बेगूसराय से पटना की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आने वाले दिनों में बेगूसराय विकास के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा और पूरे देश में जिले का नाम रोशन होगा।
इस अवसर पर रालोमो जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मीडिया प्रभारी विधान प्रियारंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, रामप्रवेश महतो, राम बालक कुशवाहा, बीहट नगर परिषद अध्यक्ष बबीता कुमारी, विजय पासवान, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बताया गया कि उपेंद्र कुशवाहा खगड़िया के एक दिवसीय दौरे पर गए हैं। दौरा पूरा करने के बाद देर शाम सड़क मार्ग से पटना वापस लौटेंगे।
यह भी पढ़ें: बेगूसराय में एनडीए नेताओं का जनसंपर्क अभियान तेज — Alam Ki Khabar
बिहार विकास योजनाओं को लेकर नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां — Alam Ki Khabar
सिमरिया गंगा पुल से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर — Alam Ki Khabar
संपादकीय: विकास के मुद्दे पर सियासत की नई दिशा
बिहार की राजनीति में विकास के मुद्दे लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। नेताओं द्वारा क्षेत्र के विकास और आधारभूत संरचना को लेकर किए जा रहे दावों के बीच जनता की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।
बेगूसराय जैसे औद्योगिक और ऐतिहासिक जिले के लिए बेहतर सड़क संपर्क और परिवहन सुविधाएं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकती हैं। हालांकि विकास के दावों के साथ यह भी जरूरी है कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचे।
राजनीतिक यात्राएं और जनसंपर्क कार्यक्रम नेताओं को जनता से जुड़ने का अवसर देते हैं। अब जनता विकास के वादों को जमीन पर उतरते हुए देखना चाहती है।

रिपोर्ट: मोहम्मद नूर आलम

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *