:
Breaking News

समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर चमके सिपाही राजन को किया सम्मानित

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

    मोहम्मद आलम प्रधान संपादक 
         (alamkikhabar.com)

समस्तीपुर।जिले के तेजतर्रार एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे न सिर्फ सख़्त पुलिसिंग बल्कि प्रतिभाओं को पहचानने और बढ़ावा देने में भी सबसे आगे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर समस्तीपुर का नाम रोशन करने वाले बिहार पुलिस के सिपाही राजन कुमार को उन्होंने बड़े सम्मान के साथ सम्मानित किया।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि “राजन कुमार सिर्फ समस्तीपुर पुलिस ही नहीं, बल्कि पूरी बिहार पुलिस का सिर गर्व से ऊँचा कर रहे हैं। ऐसे जांबाज और अनुशासित जवान किसी भी बल की ताकत होते हैं।भागलपुर जिले के नयाचक मखना के रहने वाले धुरी यादव के पुत्र राजन वर्तमान में समस्तीपुर जिला बल में तैनात हैं। अपनी इस चमकदार सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरु को दिया।

चार राज्यों को पटखनी देकर पहुँचे थे फाइनल में

बॉक्सिंग रिंग में राजन कुमार ने वो फॉर्म दिखाया जो किसी प्रोफेशनल खिलाड़ी का सपना होता है।

पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 5-0 से हराया

दूसरे में ओडिशा को 5-0 से मात दी

तीसरे में मेजबान हरियाणा को 3-2 से पछाड़ा

चौथे में महाराष्ट्र को 4-1 से धूल चटाई

ऐसे दमदार प्रदर्शन के दम पर वो सीधे फाइनल में पहुँचे, जहां कड़ी टक्कर के बाद सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

चुनाव आचार संहिता के कारण सम्मान समारोह रोका गया था, लेकिन जैसे ही चुनाव बीते, एसपी साहब ने खुद आगे बढ़कर राजन को सम्मानित किया। इस सम्मान से पूरा जिला बल उत्साहित है और पुलिस लाइन्स में खुशी का माहौल है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *