:
Breaking News

UMS सिवैया मक़्तब में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, बच्चों ने लिया संकल्प

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मो. उबैदुल्लाह रहमानी,चीफ एडिटर
         (alamkikhabar com)
समस्तीपुर: UMS सिवैया मक़्तब में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली सामाजिक बर्बादी के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा इंसान की सेहत, शिक्षा और भविष्य—तीनों का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए छात्रों को नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार और मोहल्ले में भी नशा विरोधी संदेश पहुँचाएँ।अंत में छात्रों ने शपथ ली कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *