:
Breaking News

रोसड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1476 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो वाहन सीज एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशन में अभियान सफल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के सख्त निर्देश और चौकस निगरानी में रोसड़ा थाना पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल की। दिनांक 19.11.25 को लगभग 00:30 बजे गुप्त सूचना पर कामधेनु ईंट-चिमनी परिसर में चल रहे अवैध शराब अनलोडिंग ऑपरेशन पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर खड़े एक हाईवा ट्रक (ब्र02टी 5625) और एक मालवाहक टेंपो (BR33GB 1874) से 165 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 1476 लीटर बताई गई है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन भारी मात्रा में अवैध शराब और वाहन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में शराब माफिया किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बरामदगी के बाद पुलिस ने आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल टीम:
परि. पु.अ.नि. चंदन कुमार, पु.अ.नि. दीप नारायण सिंह, परि. पु.अ.नि. अनिश कुमार, स.अ.नि. जितेन्द्र कुमार सिंह तथा रोसड़ा थाना रिज़र्व गार्ड। शामिल थे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *