:
Breaking News

समस्तीपुर से बड़ी खबर-डीएम रोशन कुशवाहा ने खुद अगहनी धान फसल की कटनी कराई, जिले में उत्पादन का किया वैज्ञानिक मूल्यांकन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

अमरदीप नारायण प्रसाद समस्तीपुर

समस्तीपुर। जिले में कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर पंचायत अंतर्गत केशो पट्टी गाँव में अगहनी धान फसल की कटनी का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने खेत में पहुँचकर न केवल कटनी प्रक्रिया की निगरानी की, बल्कि स्वयं मौजूद रहकर पूरे परीक्षण कार्य को पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से पूरा कराया।

इस विशेष फसल मूल्यांकन के दौरान 10 मीटर × 5 मीटर (कुल 50 वर्ग मीटर) क्षेत्र में धान की कटनी कराई गई। कटनी के बाद धान का कुल उत्पादन 25.300 किलोग्राम दर्ज किया गया। इस आधार पर जिले में अगहनी धान की अनुमानित उपज 50.600 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई है।सूखे दाने का अंतिम वजन अगले 5–7 दिनों में किया जाएगा जिसके बाद उपज का शुद्ध आकलन जारी किया जाएगा।

इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सांख्यिकी कर्मी, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
किसान सुनील कुमार सिंह के खेत में हुए इस मूल्यांकन को लेकर स्थानीय किसानों में भी उत्साह देखा गया।
किसान सुशील कुमार सिंह, गोविंद सिंह, त्रिभुवन राय, रंजीत राय, सुभाष कुमार सिंह सहित कई किसान इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के साक्षी बने।

डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि—
फसल कटनी मूल्यांकन से हमें जिले में वास्तविक उत्पादन की स्पष्ट तस्वीर मिलती है। इसी आधार पर किसान हितों से जुड़ी योजनाएँ और आवश्यक कदम तय किए जाते हैं।”

जेलें के किसानों का मानना है कि जिला प्रशासन की इस सक्रियता से कृषि कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और उन्हें सही आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *