:
Breaking News

Samastipur News: राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Alam Ki Khabar: समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

समस्तीपुर, 16 जुलाई। आलम की खबर: समस्तीपुर जंक्शन पर चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के दौरान आरपीएफ और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने राजधानी एक्सप्रेस से 26 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रेल पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच में जुट गई है।

अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 20504 राजधानी एक्सप्रेस के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ, एस्कॉर्ट पार्टी और रेल थाना पुलिस संयुक्त रूप से कोचों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एच-1 कोच के सी-10 सीट के पास रखे एक ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग पर टीम को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर दोनों बैगों से कुल 26 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार के निर्देश पर मौके पर मौजूद टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अरमान आलम, पिता मकबूल आलम, निवासी मटिआरा गांव, वार्ड-7, गिद्वा ओपी, जिला भोजपुर (आरा) के रूप में हुई।

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए तकनीकी एवं मानवीय दोनों स्तर पर छानबीन की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार सहित आरपीएफ और रेल पुलिस के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

बढ़ती सतर्कता से तस्करों पर शिकंजा

रेल मार्ग का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए लगातार किया जा रहा है। ऐसे में आरपीएफ और रेल पुलिस की संयुक्त जांच अभियान से तस्करों पर दबाव बढ़ा है। नियमित जांच और तकनीकी निगरानी से इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें (Alam Ki Khabar):

• समस्तीपुर में वज्रपात से दो लोगों की मौत

• समस्तीपुर में रोजगार शिविर का आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

• समस्तीपुर में सहायक अवर निरीक्षक पद पर 18 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *